फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सेक्टर-18 में 18.82 लाख रुपये से होगा दो पार्कों का नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। निगम के अधिकारियों ने सेक्टर-18 में मकान नंबर-403 और 430 के पास बने दोनों पार्कों के लिए नवीनीकरण की योजना तैयार कर ली है। इसकी मंजूरी के बाद तैयार अनुमान पर प्रशासनिक मंजूरी के बाद निगम अफसरों ने ई निविदा लगा दी है।

इसमें ठेकेदारों व एजेंसियों से 20 जनवरी तक बिड मांगी गई है। इनमें जिस भी एजेंसी या ठेकेदार को निविदा अलॉट होगी, उसे कार्य आदेश के दो माह 15 दिन में कार्य पूरा करना होगा। बता दें कि सेक्टर-18 नगर निगम के वार्ड सात के अंतर्गत है। वार्ड से निवर्तमान पार्षद रामआसरा भारद्वाज की ओर से लगातार पार्कों के सुधार की मांग की जा रही है। कई बार पार्कों की स्थिति में सुधार के लिए सदन बैठकों में भी मुद्दा उठा चुके हैं। इसके बाद अब सेक्टर-18 के दो पार्कों के नवीनीकरण की योजना से स्थिति में सुधार की उम्मीद है। इसके तहत पार्कों में जरूरी सुविधाएं मुहैया होने से निवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम अफसरों ने करीब 1.67 करोड़ रुपये के कामों की दोबारा ई निविदा लगाई है, क्योंकि पहले लगीं ई निविदा में ठेकेदारों व एजेंसियों से पर्याप्त बिछ नहीं आई। दोबारा लगीं ई निविदाओं के तहत डी-प्लान में वार्ड 17 के विश्वकर्मा चौक पर 5.08 लाख रुपये बस क्यू शेल्टर का निर्माण, वार्ड 18 में 6.68 लाख रुपये से शहीद फतेह सिंह पार्क का विकास, वार्ड चार के गांव बूड़िया में 7.58 लाख रुपये से जलघर में शौचालय निर्माण, वार्ड 15 की न्यू हमीदा कॉलोनी में 8.47 लाख रुपये से राजेश सेठ के घर के सामने पार्क का विकास होगा। इसके अलावा अन्य फंड से वार्ड 21 के गांव कांसापुर में 16.21 लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल का काम पूरा करना शामिल है। वार्ड 20 के तिलक नगर में 13.19 लाख रुपये से श्मशान घाट का नवीनीकरण, वार्ड 19 के गांव ससौली में 7.36 लाख रुपये से ज्वाला माता मंदिर समीप स्वागत द्वार का निर्माण, वार्ड 18 के गांव फर्कपुर में 10.59 लाख रुपये से कम्युनिटी सेंटर का निर्माण, वार्ड आठ के मॉडल टाउन में 3.48 लाख रुपये सुनील कुमार के घर से जसबीर सिंह व सुदर्शन वाली गली में पाइप बिछाने का काम शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा वार्ड नौ के ईस्ट भाटिया नगर में 11.52 लाख रुपये से माखन ज्वेलर से ओबरॉय चौक तक आरसीसी नाले का निर्माण व लक्ष्मीनारायण मंदिर से केशव पार्क तक पाइप बिछाने, वार्ड आठ में 15.66 लाख रुपये से संतपुरा रोड समीप ट्यूबवेल पार्क का विकास शामिल है। वहीं वार्ड 10 के आजाद नगर में 48.83 लाख रुपये से गली नंबर-14 में स्टॉर्म वाटर पाइप बिछाने, वार्ड 18 के गांव औरंगाबाद में 2.45 लाख रुपये से चंद्रपाल सैनी के घर से फिरनी तक गली निर्माण, वार्ड 19 के गांव पंजेटो का माजरा में 9.66 लाख रुपये से एससी चौपाल का निर्माण कार्य पूरा करने जैसे काम होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें