रादौर। कांजनू-अलाहर मार्ग पर बरसाती नाले पर बने पुल की रेलिंग काफी समय से क्षतिग्रस्त है। इससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत करने पर भी क्षतिग्रस्त पुल की रेलिंग की विभाग की ओर से मरम्मत नहीं कराई गई। इससे क्षेत्र के लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली के प्रति रोष है।
क्षेत्र के राजपाल, राजेश, प्रवेश, प्रवीण, सुरेश कुमार, मोहित ने बताया कि कांजनू-अलाहर सड़क मार्ग पर बने नाले के पुल की रेलिंग टूट चुकी है। इससे कभी भी कोई वाहन चालक टूटी रेलिंग के कारण दुर्घटना का शिकार हो सकता है। उनकी मांग है कि प्रशासन की ओर से टूटी रेलिंग की जल्द मरम्मत कराई जाए।
-