यमुनानगर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। क्योंकि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। जरा सी ढील भारी पड़ सकती है। वीरवार को दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले। अब जिले में 12 सक्रिय कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत हो गया है।
कुल आबादी का 53.57 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 30,803 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 30,336 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन का पालन करें। 12 सक्रिय कोविड केस में से तीन अस्पताल में दाखिल हैं व नौ होम आइसोलेशन में हैं।