फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इमिग्रेशन सेंटर संचालक के घर पर दो बदमाशों ने की फायरिंग

Mon, 15 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 खेतों में बदमाशों की तलाश करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। कस्बा साढौरा में कच्चा किला के पास रहने वाले इमिग्रेशन सेंटर संचालक नीरज के घर शनिवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने कुल छह राउंड गोली चलाई। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। दोनों बदमाश हेलमेट पहन कर आए थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर वेंकेट गर्ग नारायणगढ़ ने ली। लोगों को विदेश भेजने का काम करने वाले नीरज के घर के बाहर खड़े होकर बदमाशों ने छह गोलियां चलाई। इसमें दो गोली घर में लगी रेलिंग पर, दो गोली घर के उपर बने चौबारे पर लगे शीशे पर और दो गोली दीवार पर लगीं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर में एसपी कमलदीप गोयल भी मौके पर पहुंचे। थाना साढौरा, सीआईए व अन्य जांच एजेंसियों ने भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस द्वारा मौका से छह खाली खोल बरामद किए गए। गोली चलने की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। पुलिस को पहाड़ीपुर नाका के पास बदमाशों के खेत में छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने रातभर खेतों में सर्च अभियान चलाया।

पुलिस ने पंचकूला के बरवाला निवासी साहिल नाम के युवक को कैल-पंचकूला बाईपास से पकड़ लिया। उसके पास से बाइक, छह कारतूस, पिस्टल व मोबाइल बरामद हुए। पुलिस को सूचना मिली थी कि नीरज के घर पर फायरिंग करने वाला कैल-पंचकूला बाईपास की तरफ देखा गया है। पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस के अनुसार टीम को देख कर साहिल बाइक समेत गिर गय। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फायरिंग के वक्त दिल्ली में थे नीरज

फायरिंग के वक्त नीरज दिल्ली में थे, जिन्हें घटना क बाद घर लौटने पर पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई। उन्हें दो पुलिसकर्मी दिए गए हैं। इस वारदात के बाद परिवार दहशत में है। नीरज लंबे समय से लोगों को विदेश भेजने का कार्य कर रहे हैं। कुछ को वह डंकी रूट के माध्यम से विदेश भेज चुके हैं। कई माह पहले भी गैंगस्टर ने उनसे 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। डर के कारण इस बारे में यह बात किसी को भी नहीं बताई थी। नीरज की साढौरा में भी पहचान लोगों को विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंट के रूप में है। उसने दिल्ली में कार्यालय बनाया हुआ है।
हम अपनी लड़ाई लड़ रहे, पुलिस गलत न करे...

फायरिंग करने की जिम्मेदारी गैंगस्टर वेंकेट गर्ग ने ली। ऐसा एक मैसेज वेंकेट गर्ग नारायणगढ़ के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है राम राम सभी भाईयों को, मैं वैंकेट गर्ग जो साढौरा में गोली चली है नीरज एजेंट के घर वो मैंने चलवाई है। इसने हमारे बहुत भाईयों के पैसे खा रखे हैं और रास्ते में अपहरण करवा रखा है। बहुत भाइयों के घर बर्बाद किए हैं, बाहर भेजने के नाम पर। अपना एक भाई हरियाणा पुलिस ने पकड़ लिया है। उसका नाम साहिल पिता का नाम परवीन बरवाला का रहने वाला है। हम अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पुलिस कुछ भी गलत न करें।
विज्ञापन

साढौरा में घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने पीछा करते हुए गिरफ्तार भी किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आरोपियों से सख्ती से निपटेगी। - कमलदीप गोयल, एसपी, यमुनानगर।

 खेतों में बदमाशों की तलाश करते पुलिसकर्मी। संवाद

 खेतों में बदमाशों की तलाश करते पुलिसकर्मी। संवाद

 खेतों में बदमाशों की तलाश करते पुलिसकर्मी। संवाद

 खेतों में बदमाशों की तलाश करते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें