फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो नकाबपोशों ने बेकरी की दुकान से 30 हजार रुपये लूटे

Sat, 26 Apr 2025 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। मेन बाजार में जामा मस्जिद के पास स्थित राजीव बेकरी की दुकान से वीरवार को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर दुकान के गल्ले से 30 हजार रुपये लूट लिए। एक बदमाश के पास लोहे की राॅड थी तो वहीं दूसरे के पास पिस्टल थी। लूट की वारदात के समय देर रात को साढ़े दस बजे राजीव अपनी दुकान पर अपने 12 वर्षीय बेटे ध्रुव के साथ था। इस दौरान एक नाबालिग बच्चा भी दुकान में सामान ले रहा था। बदमाश के हाथ में पिस्टल देखकर बेकरी संचालक राजीव डर गया। राजीव ने किसी अप्रिय घटना के डर से बदमाशों का कोई विरोध नहीं किया। जिससे दोनों बदमाश लूट की इस वारदात को अंजाम देकर आसानी से बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन

राजीव ने बताया कि गल्ले में दिनभर की बिक्री के अलावा कुछ दस्तावेज थे। दुकानदार राजीव ने बदमाशों को दस्तावेज छोड़ने की गुहार की। उसके बाद एक बदमाश ने लोहे की रॉड को नीचे गिराकर गल्ले में रखी सारी नकदी लूट ली और दूसरा बदमाश हाथ पिस्टल तानकर खड़ा रहा। नकदी लूटने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर फरार हो गए। लूट की इस घटना से कस्बे के दुकानदार सहमे हुए है। बदमाशों के जाने के बाद बेकरी संचालक राजीव ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। लूट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस के अलावा सीआईए टीमें भी लूट के आरोपियों को पकडऩे में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी खंगाल कर लूट के आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें