फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में पेयजल के लिए भटकेंगे नहीं मरीज

Sat, 26 Apr 2025 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए अस्पताल में पानी के वाटर कूलर रखे जाएंगे। वाटर कूलर रखने के लिए पानी की हौज बनाई जा रही है। कूलर का वेस्ट पानी इन्हीं हौज के माध्यम से बाहर जाएगा। वहीं गर्मी में गंदा पानी पीने से कोई बीमार न हो इसके लिए अस्पताल की छतों पर रखी सारी टंकियों की सफाई भी करवाई जा रही है। सभी आरओ की सर्विस भी हो रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को पीने का पानी नहीं मिलने का मामला उठाया था। करोड़ों के अस्पताल में पानी की समस्या शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें बताया गया था कि चार मंजिला अस्पताल में केवल ग्राउंड फ्लोर पर ही पीने के पानी की व्यवस्था है। यहां एक वाटर कूलर अस्पताल के गेट पर व दूसरा ट्रामा सेंटर के पुराने भवन के पास रखा हुआ है। अस्पताल की पहली, दूसरी, तीसरी व चौथी मंजिल पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। सभी मंजिल पर वैसे तो वाटर कूलर रखे गए हैं, लेकिन इन्हें चलाया नहीं जा रहा था। इसकी वजह वाटर कूलर के वेस्ट पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं था। जिससे सारा पानी कूलर के आसपास ही जमा हो जाता था। जिस पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल में अब बंद पड़े वाटर कूलरों को चलाया जाएगा। इसके लिए वाटर कूलरों को रखने की जगह में भी थोड़ा बदलाव किया जा रहा है। वाटर कूलर दीवार की दूसरी तरफ रखे जाएंगे। इनके नल बनाई जा रही हौज में होंगे, ताकि वेस्ट पानी हौज के नीचे लगाए गए पाइप से सीधे बाहर सीवरेज में जा सके। पीने का पानी मिलने से मरीजों को काफी फायदा होगा। संवाद

वर्जन:
जिला नागरिक अस्पताल में वाटर कूलर रखने की व्यवस्था की जा रही है। पहले इनका पानी निकलने की व्यवस्था नहीं थी। अब इसे ठीक कराया जा रहा है। निकासी के लिए पाइप लगवा दिए गए हैं। अब मरीजों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही सभी टंकियों व आरओ की भी सफाई और सर्विस करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नवजोत किरन टिवाना, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें