फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने का झांसा देकर ठगे दो लाख रुपये

Fri, 12 Jul 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की उषा कॉलोनी निवासी अक्षय तनेजा को रोमानिया भेजने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप उषा कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह पर लगा है। शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


उषा काॅलोनी निवासी बरखा राम ने बताया कि उनका परिचित अक्षय तनेजा विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसे पता चला कि उनकी कॉलोनी का ही भूपेंद्र सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वह व अक्षय तनेजा आरोपी भूपेंद्र सिंह से मिले। आरोपी ने उन्हें बताया कि वह अक्षय को रोमानिया में सैटल करा देगा। इसके लिए पांच लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपी ने दो लाख रुपये और दस्तावेज उसने पहले ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उन्हें विदेश नहीं भेजा। जब उन्होंने आरोपी से बात की तो वह जल्द ही वीजा लगने की बात कहता। परेशान होकर जब उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। शहर जगाधरी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें