फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डी-प्लान में 19.15 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Fri, 12 Jul 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। परिवहन व महिला एवं बाल विकास हरियाणा के मंत्री असीम गोयल ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में विकास कार्यों की बैठक ली। एडीसी आयुष सिन्हा ने जिले के विकास कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में मंत्री को बताया गया कि इस वर्ष डी-प्लान के तहत 19 करोड़ 15 लाख 80 हजार रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। इस बजट में से 11 करोड़ 49 लाख 48 हजार रुपये के सामान्य वर्ग के कार्य व सात करोड़ 66 लाख 32 हजार रुपये के अनुसूचित जाति के कार्य करवाए जाएंगे। सारा बजट नगर निगम व खंड स्तर पर वितरित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 11 करोड़ 10 लाख 78 हजार रुपये व शहरी क्षेत्र में सात करोड़ पांच लाख रुपये का आबंटन किया गया है।
विज्ञापन

सभी कार्यों पर शीघ्र ही काम चालू किया जाएगा। मंत्री ने सभी कार्यों के लिए निर्धारित बजट की मंजूरी दी। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए डी-प्लान का कार्य निर्धारित समय पर हो। इस कार्य में कोई किंतु-परंतु नहीं होनी चाहिए। नगर निगम के तहत जो गांव आते हैं, खेल खलिहान स्कीम के तहत खेतों के रास्ते बनवाए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने उसके लिए मुख्यमंत्री से अनुमति ली है। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे गांवों की जानकारी दी जाए जहां पर सामुदायिक केंद्र व बारात घर नहीं है ताकि वहां पर भी सामुदायिक केंद्र व बारात घर बनवाए जा सके। इस मौके पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, साढौरा नगरपालिका की अध्यक्ष शालिनी शर्मा, डीसी उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, एसपी गंगाराम पूनिया, एडीसी आयुष सिन्हा, सीईओ जिला परिषद पंकज सेतिया, एसडीएम जगाधरी सोनू राम, एसडीएम छछरौली राजेश पूनिया, एसडीएम बिलासपुर देवेंद्र शर्मा, एसडीएम रादौर जय प्रकाश सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें