यमुनानगर। थाना फर्कपुर व छछरौली पुलिस ने अदालत से घोषित दो भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थाना फर्कपुर प्रभारी अनिल राणा ने बताया कि उनकी टीम ने अदालत से घोषित भगोड़े अपराधी जगाधरी निवासी आकाश वर्मा उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया।
आरोपी पर 2018 में चोरी का केस दर्ज हुया था लेकिन आरोपी इसके बाद अदालत में तारीख पर नहीं पहुंचा। जिसे अदालत ने 28 अप्रैल को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसी प्रकार छछरौली के मुख्य सिपाही शिवचरण ने भगोड़े अपराधी कोट बसावा निवासी शाहिद को गिरफ्तार किया। आरोपी को 2016 में दर्ज मारपीट व चोरी के केस में अदालत ने 24 मार्च को भगोड़ा घोषित किया था। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।