फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों ने बनाई किशोरी की अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सिविल अस्पताल में भर्ती पिता की देखभाल के दौरान उसकी 15 वर्षीय बेटी की लेबोरेटरी में काम करने वाले युवक से जान पहचान हो गई। किशोरी के पिता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक ने उसकी बेटी को अपने जाल में फंसाकर उससे छेड़छाड़ करते हुए अश्लील वीडियो बना ली। यहीं नहीं, आरोपी के एक साथी ने भी उसकी बेटी की आरोपी युवक के साथ वीडियो बना ली। अब दोनों आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहे हैं। किसी को बताने पर जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है। शहर पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी दोनों युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग एक साल पहले वह बीमार होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती हुआ था। जहां उसकी देखभाल के लिए उसकी 15 साल की लड़की रहती थी। उसकी लड़की ही उसके एक्स-रे व अन्य टेस्ट की रिपोर्ट लेने लैब में जाती थी। इस दौरान लेबोरेटरी में काम करने वाले सोहन नाम के युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को अपनी बातों में उलझा लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसकी बेटी के साथ फोन पर बातचीत करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी के साथ छेेड़खानी की और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
आरोप है कि उस वीडियो के आधार पर आरोपी उसकी बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। यही नहीं आरोपी के साथी शुभम ने भी उसकी बेटी की आरोपी युवक के साथ एक वीडियो बना ली। जांच अधिकारी एसआई रजत शर्मा का कहना है कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें