फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: बस की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, सहारनपुर पंचकूला नेशनल हाईवे पर हादसा

Mon, 29 Jul 2024 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

दोनों भाई यमुनानगर की लक्कड़ मंडी में काम करते थे। आज सुबह दोनों बाइक पर घर से यमुनानगर आ रहे थे। जैसे ही वह मंडोली के नजदीक पहुंचे तो सहारनपुर की तरफ से आ रही बस ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में मारे गए भाई। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में सहारनपुर पंचकूला नेशनल हाईवे पर मंडोली के पास बस ने बाइक पर आ रहे दो भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में पहुंचते ही दम तोड़ दिया। दोनों भाइयों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव दुमझेड़ा निवासी 21 वर्षीय शाहरुख और 20 वर्षीय सावेज के तौर पर हुई। 
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक दोनों को लाल रंग की बस में टक्कर मारी। लाल रंग की बस उत्तर प्रदेश रोडवेज की बताई जा रही है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि दोनों भाई यमुनानगर की लक्कड़ मंडी में काम करते थे। आज सुबह दोनों बाइक पर घर से यमुनानगर आ रहे थे। जैसे ही वह मंडोली के नजदीक पहुंचे तो सहारनपुर की तरफ से आ रही बस ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों को टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें