फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त घायल

Sat, 19 Oct 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। थाना छप्पर क्षेत्र के लवाना गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। छप्पर थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सहारनपुर के सिमलाना गांव निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका दोस्त लवाना निवासी रजत यमुनानगर में काम करते हैं। वह अपने दोस्त रजत के साथ उसकी बाइक पर शुक्रवार शाम करीब सात बजे उसके घर लवाना जा रहा था। इस दौरान लवाना गांव के नजदीक सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें