फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 19 Oct 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। कालाअंब मार्ग पर स्थित हिमालयन कालेज के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार चालक ने पैदल जा रही एक महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को चंडीगढ़ स्थित 32 सेक्टर अस्पताल दाखिल करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के पति रतनेश राय की शिकायत पर बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शिवालिक कॉलोनी के रहने वाले रतनेश राय ने बताया कि उसकी शादी 2009 में निक्की देवी से हुई थी। उसके पास 3 बेटियां व एक बेटा है। 15 अक्तूबर की सुबह साढ़े 8 बजे उसकी पत्नी पैदल अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। घर लौटते समय हिमालयन कालेज के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके सिर व मुंह पर गहरी चोट लगने से काफी खून बहने लगा। वे गंभीर रूप से घायल निक्की देवी को चंडीगढ़ के 32 सेक्टर अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें