फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: औचक निरीक्षण में नदारद मिले दो एएसआई, चपरासी और कंप्यूटर ऑपरेटर

Thu, 25 Apr 2024 07:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। सीएम फ्लाइंग टीम बुधवार को जगाधरी नगर निगम के कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची। टीम के आते ही स्टाफ में खलबली मच गई। इस दौरान टीम ने हाजिरी रजिस्टर की जांच की तो दो एएसआई , एक चपरासी और एक कंप्यूटर ऑपरेटर नदारद मिले। इस पर टीम ने नगर निगम के एटीपी मूनेश्वर को कार्रवाई के लिए लिखा। टीम की कार्रवाई के दौरान डीएफएससी कार्यालय के अधीक्षक राकेश कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर सुखविंद्र ने नगर निगम के जगाधरी कार्यालय के कर्मचारियों का ब्योरा लिया और हाजिरी व मूवमेंट रजिस्टर देखे। इसमें उन्हें पता चला कि कार्यालय में 43 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें दो जेई, तीन चपरासी चार अप्रैल के आदेश पत्र पर ड्यूटी पर मिले। वही चपरासी विनोद कुमार 18 अप्रैल से गैरहाजिर होना पाया गया। ऐसे ही एएसआई पंकज, अजीत व कंप्यूटर ऑपरेटर पूजा अपनी सीट पर नहीं मिले। कंप्यूटर ऑपरेटर की मूवमेंट रजिस्टर में एंट्री भी गलत पाई। ऐसी आशंका है कि किसी ने सीएम फ्लाइंग टीम को देख यह एंट्री की। इस गलत एंट्री करने वाले के खिलाफ भी सीएम विंडो ने एटीपी मुनेश्वर को कार्रवाई के लिए लिखा है। टीम ने नगर निगम जगाधरी कार्यालय से संबंधित सीएम विंडो की शिकायतों का भी ब्योरा भी लिया। जिसमें पाया गया कि आठ शिकायतें लंबित हैं। अफसरों ने शिकायतों का जल्द समाधान करने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें