फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने दो ऐसे चोर गिरफ्तार किए हैं जो बुलेट बाइक पर वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों से चोरी की दो वारदात का भी खुलासा हुआ है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उनका एक साथी अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

सेल के इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी रामपुर मोड़ स्थित दो युवक चोरी की फिराक में बुलेट बाइक पर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सुखविंद्र सिंह, अनिल राणा, लाभ सिंह, रविंद्र की टीम ने दोनों युवकों को बुलेट सहित काबू किया। आरोपियों की पहचान बिलासपुर के गांव बिजौली निवासी शाहिद व चुहड़पुर के सनक्या उर्फ पटरु के तौर पर हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 22 अप्रैल को रामपुर गांव के पास बने पोल्ट्री फार्म से इनवर्टर व बैटरी चोरी किए थे। इसके अलावा प्रतापनगर एरिया से मार्च माह में बाइक चोरी की थी। दोनों से बाइक बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें