फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्यूबवेल के पास बने मकान में चल रहा था अवैध शराब ठेका

Mon, 24 Mar 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। रादौर क्षेत्र में ट्यूबवेल के पास बने कमरे में अवैध रूप से शराब ठेका चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो यह खुलासा हुआ। पुलिस मौके से भारी मात्रा में शराब भी बरामद की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव घिलौर से छपरा वाली सड़क पर बने हुए ट्यूबवेल के कमरे में अवैध शराब का ठेका चल रहा है। सूचना पर टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके के पर जाकर रेड की। मौके से देशी शराब की 4 पेट्टी शराब, 16 अद्धे, 39 पव्वे बरामद हुए। मौके से संजीव कुमार निवासी दयाल माजरी घिलौर को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब बेचने का कोई भी लाइसेंस अथवा परमिट नहीं दिखा सका। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें