फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा एक की टीम ने झपटमारी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

अपराध शाखा प्रभारी राकेश मटोरिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि विश्वकर्मा चौक पर बाइक पर सवार होकर दो युवक वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक रोशनलाल की टीम ने वहां घूम रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी योगेश व अमर पुरी कॉलोनी निवासी संजय के नाम से हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राकेश ने बताया कि 21 सितंबर को गोरखपुर निवासी उमेश जो जम्मू कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है और शाम के समय फैक्टरी से काम खत्म करके रादौर रोड से पैदल अपने घर जा रहा था। इस दौरान दोनों बाइक पर आए युवक पैदल जा रहे व्यक्ति से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। यह मामला गांधीनगर थाने में दर्ज है। आरोपियों ने संजय की बाइक पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बाइक भी बरामद कर ली। आरोपी योगेश पर पहले भी झपटमारी का एक मामला दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें