स्पेशल सेल की टीम ने मोबाइल छीनने के मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो सितंबर को साइकिल पर जा रहे दो मजदूरों से मोबाइल छी लिया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक मोबाइल को बेचने की फिराक में गांव कामी माजरा के पास घूम रहे हैं। इस पर पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कामी माजरा निवासी राजेश व गधोला निवासी संदीप के नाम से हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 2 सितंबर को बाइक पर सवार होकर टोडरपुर मोड़ पर दो साइकिल सवारों से मोबाइल छीन लिया था। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी फैक्टरी में काम करते थे और वहीं पर दोनों की दोस्ती हो गई। नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया।