ट्यूबवेलों से मोटरों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने गांव मारूपुर में एक ग्रामीण के ट्यूबवेल की मोटर से सामान चुरा लिया। पुलिस ने प्रभावित ग्रामीण की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
गांव मारुपुर निवासी विकास कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच जनवरी की रात को चोरों ने उसके ट्यूबवेल से उसकी तीन हार्स पावर की मोटर चुरा ली। अज्ञात लोगों ने उसकी मोटर के अंदर का सामान चुरा लिया। जिससे उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। संवाद