फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणचक में नलकूप खराब, महिलाएं दो किमी दूर कब्रिस्तान के हैंडपंप से ला रही पीने का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाड़ क्षेत्र के गांव चाणचक में लगा जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग का नलकूप दो माह से खराब है। इससे गांव में पेयजल संकट हो गया है। गांव में नलके भी न होने के कारण महिलाएं दो किलोमीटर दूर कब्रिस्तान में लगे हैंडपंप से पेयजल लाने को मजबूर हैं। पेयजल समस्या के समाधान के लिए महिलाओं ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर व पिंकी छप्पर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव की महिलाओं इमराना, नसरीना, रिजवाना, सबीना, नसीमा व अमीना ने बताया कि उनके गांव में लगा नलकूप दो माह पहले खराब हो गया था। ग्रामीणों द्वारा इस बारे में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद नलकूप अभी तक ठीक नहीं किया गया। इससे गांव में पेयजल का संकट है। गांव में कोई भी नलका या हैंडपंप न होने से महिलाएं तपती गर्मी में आबादी से दो किलोमीटर दूर कब्रिस्तान के हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं। बृजपाल व पिंकी छप्पर ने कहा कि अगर जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन करेंगे। इस मौके पर रामकुमार निजामपुर, नरेश राणा, प्रवीन धीमान, सुनैना छप्पर, शराफत अली, अयूब खान, अब्दुल गफ्फार व कादरदीन भी उपस्थित थे।
------
नलकूप का बोर हो गया था फेल: एसडीओ
इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जफर इकबाल ने बताया कि गांव में लगे नलकूप का बोर फेल होने से यह समस्या हुई है। नया गांव से अस्थायी पाइप लाइन बिछाकर पेयजल आपूर्ति का प्रयास किया था लेकिन नया गांव के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। नया नलकूप लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है। उम्मीद है 20 मई को सैनिटेशन बोर्ड की बैठक में इसे मंजूरी मिल जाएगी। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें