फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि

Sat, 09 May 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भगत सिंह पार्क में श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित एनसीसी कैडेट व अ​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानगर के प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुमुद मैनी के निर्देशानुसार गुरु नानक खालसा कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की प्रथम वर्षगांठ देशभक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई।
इस अवसर पर शहीद भगत सिंह पार्क में पुष्पचक्र अर्पण एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कैडेटों ने देश के वीर सैनिकों के साहस, बलिदान और समर्पण को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्र सेवा का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कैडेटों में राष्ट्र के प्रति एकता, समर्पण और सेवा भावना को और अधिक मजबूत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में गुरु नानक खालसा कॉलेज के 36 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान डॉ. (लेफ्टिनेंट) जोशप्रीत सिंह, जीसीआई सुरक्षा चौधरी, सूबेदार मस्त राम, नायब सूबेदार गौतम, बीएचएम शुक्ला और हवलदार अजय दुबे भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कैडेटों को अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें