फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भारोत्तोलन की आवासीय अकादमी के लिए 20 को लड़कियों के ट्रायल

Sat, 11 Jul 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। खेल विभाग की ओर से भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) बालिका आवासीय खेल अकादमी के लिए खिलाड़ियों के लिए विभाग की ओर से 20 जुलाई को ट्रायल लिए जाएंगे। यह ट्रायल तेजली खेल परिसर स्थित भारोत्तोलन हॉल में सुबह नौ बजे से शुरू होंगे। इस ट्रायल में 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं भाग ले सकती हैं।
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि चयन प्रक्रिया विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप अंबाला मंडल के खेल उपनिदेशक अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा करवाई जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को विभाग की आवासीय खेल अकादमी में नियमित प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, जहां उन्हें खेल के साथ बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी लाना अनिवार्य होगा। इनमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं कक्षा की अंकतालिका अथवा प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), दो रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो तथा संबंधित शिक्षण संस्थान से जारी बोनाफाइड प्रमाण पत्र शामिल हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी खिलाड़ियों को विभागीय नियमों के अनुसार प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक प्रतिभावान बालिकाओं से ट्रायल में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। खेल विभाग के अनुसार चयनित खिलाड़ियों के लिए आवासीय खेल अकादमी के छात्रावास में रहना अनिवार्य होगा।
छात्रावास में रहने और भोजन की व्यवस्था खेल विभाग की ओर से निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि खिलाड़ी बेहतर माहौल में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। हालांकि विद्यालय आने-जाने का खर्च खिलाड़ियों को स्वयं वहन करना होगा। आवासीय अकादमी का उद्देश्य जिले की प्रतिभाशाली बालिकाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

ट्रायल संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी भारोत्तोलन प्रशिक्षक जोगेश कुमार से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपनी बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें और समय पर ट्रायल में पहुंचने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें