फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्रैंड फिनाले में जेएमआईईटीआई की टीम प्रथम

Sat, 11 Jul 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जेएमआईईटीआई कॉलेज के विद्यार्थियों को सम्मानित करते आयोजक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम नेक्सोरा ने स्टेटाथॉन-2025-26 के ग्रैंड फिनाले में प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। विजेता टीम ने एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की।
प्रतियोगिता का आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन ने मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की इनोवेशन सेल, एआईसीटीई के सहयोग से मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज, फरीदाबाद में किया। विजेता टीम में एआईएमएल विभाग की ऋषिता और सीएसई विभाग के अभिनव प्रताप शामिल रहे।
विज्ञापन

दोनों विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, नवाचारी सोच और समस्या समाधान क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर की प्रतिभागी टीमों को पीछे छोड़ प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान टीम ने स्किलवीव नामक एआई आधारित सेमान्टिक सर्च सिस्टम विकसित किया, जो नेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ ऑक्यूपेशन-2015 के अनुरूप रोजगार और व्यावसायिक वर्गीकरण से संबंधित जानकारी को अधिक सटीक, तेज और बुद्धिमत्तापूर्ण तरीके से खोजने में मदद करता है।
विज्ञापन

इस नवाचार को निर्णायक मंडल ने काफी सराहा। इस सफलता में टीम की मेंटर रुचि गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के प्रत्येक चरण में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। संस्थान के निदेशक डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और संस्थान में नवाचार को बढ़ावा देने का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें