फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए पर ट्रॉलियां लेकर आगे बेचा, न किराया दिया न लौटाई ट्रॉलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी निवासी शहजाद ने दो लोगों से किराए पर ली गई ट्रॉलियों को आगे किसी ओर को बेच दिया। जब मालिकों ने अपनी ट्रॉलियां मांगी तो आरोपी ने देने से मना कर दिया। आरोप है कि व्यक्ति ने उन्हें किराया भी नहीं दिया। जब उन्होंने जांच की तो उन्हें पता चला कि आरोपी ने उनकी ट्रॉलियों को आगे किसी ओर को बेच दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खड्डा कॉलोनी निवासी दाऊद व न्यू मार्केट निवासी विजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने खड्डा कॉलोनी निवासी शहजाद ने उनके पास से दो ट्रॉलियां किराए पर ली थी। आरोपी पहले तो समय पर ट्रॉलियों का किराया देता रहा मगर उसके बाद आरोपी ने ट्रॉलियों का किराया देना बंद कर दिया। जब उन्होंने आरोपी से किराया मांगा तो आरोपी ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी ने उन दोनों की ट्रॉलियों को बेच दिया है। उन्होंने आरोपी से बातचीत की तो उसने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान शहजाद ने न तो उन्हें किराया दिया और न ही उनकी ट्रॉलियां लौटाई। परेशान होकर उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें