फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में रोककर किशोरी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव में युवक ने किशोरी को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट भी की। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग लड़की गांव में ही किसी काम से जा रही थी। रास्ते में उसे गांव का युवक नीरज मिला। आरोपी ने गलत नीयत से उसकी लड़की को रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसकी लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। उसकी लड़की ने घर पहुंच कर घटना की सूचना उन्हें दी। उसने घटना के बारे पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें