फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेनें फुल, नहीं मिल पा रहा कंफर्म टिकट

Tue, 29 Apr 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गर्मी की छुट्टियों के कारण ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ गई है। रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं, बावजूद इसके लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। कंफर्म सीट के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से नियमित रूप से गुजरने वाली तमाम ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ गई है। ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में सीटें खाली हैं। लोगों को इन ट्रेनों की जानकारी न होने के कारण वे इसमें सीट नहीं ले रहे हैं। इस दौरान उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल, असम, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मुंबई सहित पहाड़ी क्षेत्रों में हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, काठगोदाम-नैनीताल के अलावा जम्मूतवी, कटरा, उधमपुर, पठानकोट, अमृतसर, गुवाहटी इत्यादि के लिए ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग सभी ट्रेनों में वेटिंग स्टेटस चल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बेहद लंबी है और कई ट्रेनों में स्टेटस नोरूम पर पहुंच गया है, जिससे लोगों में निराशा है। इसके अलावा ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी सीटों की मांग काफी बढ़ गई है। इन दिनों जयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, उदयपुर, पुणे, आगरा, मथुरा, अयोध्या, बनारस, जबलपुर, झांसी, ग्वालियर, उज्जैन इत्यादि स्थानों की टिकट लोगों की प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें