फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिक्षा को रुचिकर बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण

Mon, 29 Jun 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से आयोजित प्रशिक्षण के दौरान उप​स्थित अध्यापक। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। सीबीएसई की तरफ से रविवार को प्रशिक्षण का आयोजन जानकीजी ग्लोबल पब्लिक स्कूल मारवा कलां में किया गया। प्रशिक्षण में व्यासपुर ब्लाक के सीबीएसई से जुड़े अध्यापकों को शिक्षा को रुचिकर और प्रभावी बनाने के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अंजू गोस्वामी ने किया। सचिव नेहा गर्ग व डॉ. प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को वैल्यू ऑफ एजुकेशन विषय को लेकर विचार सांझा किए गए। प्रशिक्षक के रूप में सपना शर्मा ने शिक्षा के मूल्यों को रुचिकर व प्रभावी बनाने के विभिन्न तरीकों पर विस्तृत चर्चा की। जिसमे शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों, मूल्यांकन प्रक्रिया तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

अध्यापकों को विभिन्न गतिविधिओं द्वारा शिक्षा मूल्यों का महत्व बताया गया व उन्हें स्वयं के जीवन व कक्षा में धारण करने की सलाह दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों की समस्याओं को समझ कर उनके भीतर नैतिक मूल्यों व शैक्षणिक मूल्यों का विकास करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य अंजू गोस्वामी ने कहा की इस प्रकार प्रशिक्षण से शिक्षकों की कार्यक्षमता व गुणवत्ता सदृढ़ बनती है। सभी को जीवन में कम से कम एक मूल्य अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें