फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तोड़ा तार, लोगों को लगा करंट का झटका

Mon, 10 Nov 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली में टूटा पड़ा बिजली का तार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वार्ड 11 के तेजली गांव में आवंटित 100 गज के प्लॉटों में रविवार को बड़ा हादसा बच गया। यहां पर निर्माण सामग्री लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अस्थाई तौर लगे बिजली के तार को तोड़ दिया। मकानों में करंट आने से लोगों को झटके लगे। इस पर सुबे सिंह,बलदेव, रोबिन ने बिजली के कनेक्शन को काट दिया।
कॉलोनी में रह रहे लोगों ने बताया कि करीब 100 से ज्यादा परिवार यहां पर रहते हैं और अपने स्तर पर पानी व बिजली का प्रबंध कर रखा है। यहां पर सरकार की तरफ से कोई भी सुविधा नहीं दी गई है।जलभराव से जहरीले जीव जंतु घरों में घुस जाते है, जिसकी वजह से रात भर जागकर काटनी पड़ती है। मूलभूत सुविधाएं न होने से यहां रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का निर्माण हो जाए तो लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। कॉलोनी का रास्ता कच्चा और क्षतिग्रस्त है जिसके कारण बारिश के मौसम में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। बारिश के कारण यहां पर लगे अस्थाई लकड़ी के पोल भी गिर जाते हैं, जिससे करंट लगने का भी डर बना रहता है। पिछली बार बारिश के पानी में गुजरने के कारण छोटी बच्ची को जहरीला जीव चिपक गया था और बड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टर ने उसे उतारा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें