संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला बार एसोसिएशन का 42वां प्रधान कौन होगा, इसका फैसला आज होगा। एसोसिएशन के पांच पदों के लिए 11 अधिवक्ता चुनावी मैदान में हैं।
प्रधान के लिए अधिवक्ता राजीव कुमार चहल, अधिवक्ता दिनेश चौहान व अधिवक्ता विक्रांत सिंह चौहान आमने सामने हैं। इसी तरह उप प्रधान के लिए अधिवक्ता सोनिया रोहिला व अधिवक्ता नीलम सैनी, जनरल सेक्रेटरी के लिए अधिवक्ता भूपिंद्र सिंह व अधिवक्ता विशाल गर्ग (अग्रवाल), ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए अधिवक्ता हिमांशु मदान व अधिवक्ता शुभम गौतम तथा ट्रेजरर के लिए अधिवक्ता पंकज बसातियां और अधिवक्ता शुभम पाल मैदान में है।
जिला बार रूम में सुबह साढ़े सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। साढ़े चार बजे से मत पत्रों की गिनती शुरू होगी और इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। बता दें जगाधरी-यमुनानगर बार एसोसिएशन का पहला चुनाव साल 1980 में हुआ था। तब से अब तक 41 प्रधान बार को मिल चुके हैं।