फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण में फीडबैक दर्ज करने का आज अंतिम दिन, शहरवासी करें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम की टीम शहरवासियों को जागरूक करने में जुटी हुई है। नगर निगम की टीम घर घर जाकर लोगों के फीडबैक दर्ज करवा रही है। शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर फीडबैक दर्ज करने का अंतिम दिन है। निगम अधिकारियों ने शहरवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण में अधिक से अधिक संख्या में फीडबैक दर्ज करने की अपील की है।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल ने कहा कि नगर निगम मेयर मदन चौहान व उप निगम आयुक्त अशोक कुमार के निर्देशों पर शहरवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति व लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण में अधिक से अधिक फीडबैक दर्ज करने के लिए जागरूक कर रही है। जिसके चलते शहर स्वच्छ सर्वेक्षण सिटीजन फीडबैक में हरियाणा में नंबर एक स्थान पर है। कुछ माह पहले जहां हमारे फीडबैक सैकड़ों में थी, वहीं अब 22 हजार तक पहुंच गई है। शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण में फीडबैक दर्ज करने का अंतिम दिन है। इसलिए शहरवासियों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपनी फीडबैक दर्ज करें। उन्होंने कहा कि सिटीजन फीडबैक में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी नंबर वन पर है। विभिन्न माध्यमों से फीडबैक ली जा रही है। इस कार्य में निगम की टीम मेहनत से काम कर रही है। शहरवासियों का भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस बार उम्मीद है कि रेंकिंग में हमारा बेहतर स्थान आएगा।
बॉक्स
फीडबैक दौरान पूछे जा रहे ये सवाल -
- क्या आप शहर में चल रहे स्वच्छ सर्वेक्षण बारे जानते हैं।
- क्या आप अपने शहर के वातावरण को साफ रखते हो ।
- क्या आपके एरिया में नियमित रूप से कचरा उठ रहा है ।
- क्या आप ठोस व तरल कचरा अलग-अलग डालते हो।
- आप गूगल पर नजदीक के सार्वजनिक शौचालय खोज सकते हैं।
- क्या शहर में स्वच्छता एप, लोकल एप में स्वच्छता संबंधी शिकायत का निराकरण हो रहा है।
- सार्वजनिक या सामुदायिक शौचालय की सफाई के लिए कितने अंक देना चाहेंगे।
- व्यावसायिक व सार्वजनिक क्षेत्रों में स्वच्छता को कितने अंक देना चाहेंगे।
बॉक्स
2021 में 243 वें स्थान पर था हमारा शहर -
वर्ष 2018 में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में 343वां, वर्ष- 2019 में 210 वां, वर्ष- 2020 में 147 वां व वर्ष-2021 में 243वे स्थान पर रहे हैं। वर्ष-2022 के लिए केंद्र की टीम सर्वेक्षण कर चुकी है। इस बार क्या रैंक रहेगा, यह तो अभी कहा नहीं जा सकता, लेकिन निगम अधिकारी बेहतरी की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें