फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने के लिए नाकों पर लगेंगे कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में जिला सचिवालय में अवैध खनन को रोकने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक हुई। उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए जिला के सभी नाकों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाए, ताकि पूरी नजर रखी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन को रोकने के लिए कडे़ निर्देश देते हुए कहा कि जिला में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके मुकदमा दर्ज करवाएं।

उपायुक्त ने सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे अवैध खनन रोकने वाली टीमों को सुरक्षा उपलब्ध करवाएं। डीसी बराड़ ने कराधान विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग तथा खनन विभाग को जिला के सभी स्टोन क्रशरों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि क्रशरों पर किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर विभागीय नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने टास्क फोर्स कमेटी के सभी सदस्यों को निर्देश दिए कि वे हर सप्ताह अपनी रिपोर्ट एसडीएम बिलासपुर व जगाधरी को प्रस्तुत करें। जिला प्रशासन की तरफ से सभी विभागाें को इस दिशा में कडे़ निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक शिबास कविराज, अतिरिक्त उपायुक्त डा. सतबीर सिंह सैनी, जगाधरी के एसडीएम डॉ. आदित्य दहिया, बिलासपुर की एसडीएम पूजा चावरियां, डीडीपीओ जगराम मान, जिला राजस्व अधिकारी आरके शर्मा मौजूद रहे।

रेत-बजरी से लदे पांच ट्रक कब्जे में
खिजराबाद। क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए खिजराबाद पुलिस ने ताजेवाला नाका, अराईयांवाला नाका, लालटोपी घाट, कलेसर, माडेवाला, बल्लेवाला, बेलगढ़ खनन केंद्रों पर चौकसी बढ़ा दी है। वीरवार सुबह पांच बजे रेत बजरी से लदे ओवरलोड वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयपाल सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि अराईयांवाला नाके से ओवरलोड ट्रक निकलने वाले हैं। इस पर नाका लगाया गया और पांचों ओवरलोड ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें