फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गीले कचरे से खाद बनाने के बताए गुर

Tue, 14 Jan 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी वर्कशॉप। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 में शहर को अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम की ओर से विभिन्न गतिविधियां की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर निगम ने जगाधरी वर्कशॉप के कमांडो ट्रेनिंग स्टेशन में स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव की अध्यक्षता में हुए इस जागरूकता कार्यक्रम में रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स के कर्मचारियों व महिलाओं को सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने व गीले कचरे से खाद बनाने के बारे में समझाया गया। सीएसआई सुनील दत्त, स्वच्छ भारत मिशन की एक्टिविटी एक्सपर्ट पूजा व एक सोच नई सोच संस्था के संस्थापक शशी गुप्ता गीले कचरे से खाद बनाकर उसे बागवानी में इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने रेलवे कर्मचारियों व महिलाओं को गीले, सूखे और ई-वेस्ट को सही तरीके से निपटान के लिए जागरूक किया। सिंगल टाइम यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने और शॉपिंग के लिए घर से थैले लेकर जाने का भी आह्वान किया गया। लोगों को अपने मोबाइल में स्वच्छ हरियाणा एप डाउनलोड कर सफाई व अन्य समस्याओं का समाधान करना सिखाया। मौके पर एएसआई सुमित, रणबीर, राकेश तेजली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें