फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से उछलकर शीशे पर गिरे बुजुर्ग की मौत, दो घायल

Tue, 14 Jan 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। लेदी-प्रताप नगर मार्ग पर कोहिनूर पैलेस के पास तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार ने लेदी चौक की तरफ से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार 62 वर्षीय लेदा गांव निवासी सुंदरलाल की मौके पर ही मौत हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। छछरौली पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
कोटडा कान सिंह गांव निवासी शराफत सोमवार शाम को अपने गांव के ही कुर्बान व लेदा गांव निवासी सुंदरलाल बाइक पर लेदी चौक की तरफ से बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे प्रताप नगर मार्ग पर कोहिनूर पैलेस के सामने पहुंचे तो प्रताप नगर की तरफ से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आई। आरोप है कि चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार उछलकर कार के शीशे के ऊपर जा गिरे। हादसे में लेदा निवासी सुंदरलाल की मौके पर मौत हो गई है। वहीं शराफत व कुर्बान गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कार में शराब की बोतलें भी पड़ीथी। मौके पर खड़ी भीड़ कह रही थी कि चालक शायद नशे में था। जिसकी वजह से हादसा हुआ है। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस रखवाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें