फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ने पर सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग ने राहत दी है। बढ़ती सर्दी को देखते हुए अब उनके स्कूल समय में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के मुताबिक अध्यापकों के लिए सुबह साढ़े नौ से दोपहर के ढाई बजे तक रहेगा और विद्यार्थियों के लिए सुबह के दस से दोपहर के दो बजे तक का समय रहेगा। नई व्यवस्था 20 दिसंबर से लागू हो जाएगी।
पिछले दो दिन से सर्दी बढ़नी शुरू हो चुकी है। हल्की शीत लहर भी चलने लगी है। ऐसे में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 929 सरकारी स्कूल हैं. जिनमें एक लाख 10 हजार 681 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले कुल 401 गैर सरकारी स्कूल हैं, जिनमें एक लाख 10 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। पिछले वर्षों की अपेक्षा अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। हालांकि निजी स्कूलों में भी बच्चों की संख्या बढ़ी है। वहीं शिक्षा नीति में सुधार होने के चलते सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या पहले से बढ़ रही है।
विज्ञापन

निदेशालय के निर्देशानुसार सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। यह निर्णय बढ़ रही सर्दी को देखते हुए किया गया है। नई व्यस्था 20 दिसंबर से लागू हो जाएगी। इसके बारे में सभी स्कूलों को बता दिया गया है। - सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें