फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लंबे प्रश्नों से समय का प्रबंधन बना चुनौती

Sat, 07 Mar 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की इतिहास और बायोलॉजी विषय की परीक्षा शुक्रवार को जिले के 54 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्न लंबे होने के कारण तेजी से लिखना पड़ा। छात्रों का कहना है कि जिनकी तैयारी अच्छी थी, उनके लिए पेपर कठिन नहीं था, हालांकि समय प्रबंधन चुनौती बन गया।
परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


इतिहास विषय की परीक्षा देने वाली छात्रा अंकिता ने बताया कि परीक्षा से पहले उसे उम्मीद थी कि प्रश्नपत्र थोड़ा कठिन होगा, लेकिन अधिकतर प्रश्न सीधे और पाठ्यक्रम से जुड़े हुए आए। उसने कहा कि पेपर समझने में आसान था, हालांकि प्रश्नों की संख्या और उत्तर की लंबाई के कारण लिखने में समय ज्यादा लगा।
छात्र प्रदीप ने बताया कि इतिहास का प्रश्नपत्र सिलेबस पर आधारित था। कई प्रश्न सीधे किताब से जुड़े हुए थे, जिससे उत्तर लिखने में आसानी हुई। हालांकि पेपर लंबा होने के कारण समय का ध्यान रखते हुए लिखना पड़ा।
बायोलॉजी विषय की छात्रा पूनम के अनुसार पेपर में ज्यादातर प्रश्न पाठ्यक्रम से ही थे। कुछ प्रश्न ऐसे थे जिनमें अवधारणा को समझकर उत्तर देना पड़ा। उसने सभी प्रश्न हल कर दिए हैं और उसे लगभग 75 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद है। एक अन्य छात्रा सुरुभि ने बताया कि प्रश्नपत्र थोड़ा लंबा था, इसलिए अंतिम समय में तेजी से लिखना पड़ा। हालांकि अच्छी तैयारी के कारण उसे पेपर हल करने में कोई विशेष कठिनाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शिक्षकों के अनुसार प्रश्नपत्र का स्तर छात्रों की समझ को परखने वाला था। इतिहास की शिक्षिका सुमन ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का था और इसमें लंबे उत्तर वाले प्रश्न भी शामिल थे। वहीं बायोलॉजी की शिक्षिका कुसुम ने कहा कि प्रश्नपत्र में अवधारणाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए, जिससे विद्यार्थियों की विषय की समझ का सही आकलन किया जा सके। उनके अनुसार अच्छी तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के अच्छे अंक आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें