फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्ट्रॉन्ग रूम की कड़ी सुरक्षा, तीसरी आंख से निगरानी

Wed, 05 Mar 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। निकाय चुनाव के नतीजे 12 मार्च को आएंगे, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। दो मार्च को हुए मतदान के बाद ईवीएम को यमुनानगर आईटीआई में बने स्ट्रॉन्ग रूम रखा गया है। ऐसे में ईवीएम की सुरक्षा के लिए तीन लेयर की सिक्योरिटी को बढ़ाया गया है। निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। जिन पर वहां बने कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है।
मार्च को 348 बूथों पर रविवार को मतदान प्रक्रिया हुई थी। 355278 मतदाताओं में से 190082 लोगों ने ही मतदान किया था। लांकि इस बार के निकाय चुनाव में लोगों ने दिल खोलकर मतदान नहीं किया, लेकिन 12 मार्च को आने वाले नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के मेयर चुनावी मैदान में भाजपा से सुमन बहमनी, कांग्रेस से किरण देवी, आजाद उम्मीदवार मधु चौधरी शामिल हैं, इसी तरह 21 वार्डों के पार्षद पदों के लिए 86 प्रत्याशी मैदान में रहे। वहीं रादौर नगर पालिका के चेयरमैन व पार्षद प्रत्याशियों की तकदीर का भी फैसला हो जाएगा। रादौर नपा अध्यक्ष के लिए पांच प्रत्याशी भाजपा से रजनीश मेहता, आजाद उम्मीदवार दलीप कुमार, अजय, मोहिंद्र पाल व सतविंद्र सिंह हैं। जबकि 14 वार्ड पार्षदों के लिए 36 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें