छछरौली। राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन गनौली गांव में जागरुकता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। लेक्चरर राजकुमार ने स्वयंसेवकों को आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक सहायता प्रदान का प्रशिक्षण दिया। सरपंच नरेंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को विकास कार्यों की जानकारी दी। संध्याकालीन सत्र में प्रो. सुखविंद्र कौर ने परिपक्वता विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इस मौके पर प्रो. विकेश बाला, प्रो. सुखविंद्र कौर, डॉ. ऋतु शर्मा, डॉ. नवनीत गर्ग, डॉ. मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद