संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। कक्षा दस की छात्रा को बहला फुसलाकर रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने आरोपी तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को अंबाला के जुवैनाइल जेल भेज दिया गया है। तीनों लड़के भी विद्यार्थी हैं और किशोरी के साथ ही ट्यूशन पढ़ते थे। तीनों आरोपी भी नाबालिग हैं।
थाना क्षेत्र की किशोरी ट्यूशन पढ़ने के जाती थी। वहां पर क्षेत्र के तीन लड़के भी पढ़ने आते थे। इस दौरान उनकी जान पहचान हो गई। इसके बाद उन्होंने अपना फोन नंबर व सोशल मीडिया अकाउंट साझा कर लिए। जिससे उनकी दोस्ती बढ़ होगी। इस दौरान तीनों ने किशोरी को झांसे में लेकर उसकी निजी फोटो व वीडियो बना ली। जिसके बाद वे उसे ब्लैकमेल करने लगे। इस दौरान तीनों ने लड़की को धमकाया और उसे 50 हजार रुपये ले लिए। रुपये मिलने के बाद उनके हौसले बुलंद हो गए। तीनों फिर से लड़की से रुपये मांगने लगे। जिसके बाद किशोरी ने बात घर पर बता दी। इस पर पिता ने शिकायत पुलिस को दी।
थाना प्रभारी लज्जाराम ने बताया कि किशोरी के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी के साथ ट्यूशन पर पढ़ने वाले तीन लड़कों ने ब्लैकमेल कर उससे 50 हजार ऐंठ लिए हैं। रुपये लेने के बाद तीनों उसकी लड़की से और रुपये की मांग कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने रुपये ऐंठने का जुर्म कबूल कर लिया है। तीनों लड़के नाबालिग है। जिस कारण उन्हें ज्युविनाइल जेल भेज दिया गया है।