फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय स्पर्धा में तीन खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

Mon, 15 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्राप्त प्रमाण पत्र दिखाते ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




छछरौली। जिले के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय दूसरी किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 13 से 14 दिसंबर तक सोनीपत में करवाई गई। इसमें छछरौली स्पोर्ट्स क्लब खए तीन खिलाड़ियों ने अंडर-10 आयु वर्ग में चार पदक जीते हैं।
क्लब के सचिव एवं कोच रमनजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा एथलेटिक संघ की ओर से सोनीपत में दूसरी किड्स एथलेटिक चैंपियनशिप करवाई गई। इसमें क्लब की ओर से पांच खिलाड़ियों ने लिया। स्वस्ति राणा ने अंडर-10 आयु वर्ग लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 60 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। वहीं असद ने अंडर-10 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर-12 आयु वर्ग में अकांडा ने 60 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। सभी खिलाड़ी दो साल से छछरौली स्पोर्ट्स क्लब की नर्सरी में प्रशिक्षण ले रहे थे। क्लब के प्रधान सन्नी लंबरदार ने कहा कि खिलाड़ियों के लौटने पर उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को दिशा व मंच प्रदान करना है। यह उपलब्धि बच्चों की कड़ी मेहनत व लगन का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें