फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल

Tue, 14 Jul 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश पवन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर में सराफ अमित गुप्ता से चार जुलाई को हुई चार लाख रुपये की लूट के मामले में सोमवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच रादौर स्थित कांजनू नहर पुल के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उनके एक साथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं सीआईए-2 के इंचार्ज राकेश सहित दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी एक-एक गोली लगी है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया की रादौर में सराफ से लूट के मामले में पहले करनाल के पटहेड़ा निवासी संदीप और वहीं पाड़ा निवासी नीरज को गिरफ्तार कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने वांछित साथियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

इसी सूचना के आधार पर सीआईए-2 की टीम ने कांजनू नहर पुल के पास दबिश दी, जहां बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में करनाल के गांव पटहेडा निवासी रवि, सोनीपत के गांव खेड़ी तागा निवासी सतबीर व पवन उर्फ पुन्ना गोली लगने से घायल हो गए। वहीं चौथे आरोपी खेड़ी तागा निवासी प्रवीण को पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस ने घायल आरोपियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया। गिरफ्तार आरोपी से मौके पर ही पूछताछ शुरू कर दी गई। अस्पताल में पुलिस सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ में लूट में इस्तेमाल हथियार, बाइक, लूटी गई रकम और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में अहम सुराग मिलेंगे। गौरतलब है कि 10 दिन पहले रादौर के मुख्य बाजार में सर्राफा कारोबारी अमित गुप्ता पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया था।
विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सिर पर पिस्टल की बट से वार किया और करीब चार लाख रुपये की नकदी व दुकान की चाबियों से भरा बैग लूटकर मौके से गए थे। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। डीएसपी ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

लूट के सभी छह आरोपी पांच-पांच हजार रुपये के इनामी
पुलिस के अनुसार रादौर लूटकांड में गिरफ्तार संदीप और नीरज व उनके साथी रवि, सतबीर, पवन उर्फ पुन्ना और प्रवीण समेत सभी छह आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। संदीप, नीरज पहले से सात दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। सोमवार रात हुई मुठभेड़ में तीन आरोपी घायल हुए और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुठभेड़ में घायल बदमाश पवन। संवाद

मुठभेड़ में घायल बदमाश पवन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें