फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीसीए में दाखिले के लिए एक सीट पर तीन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्नातक में दाखिले के लिए बीसीए में सबसे अधिक रुझान दिख रहा है। बीसीए करवा रहे जिले के तीन राजकीय कॉलेजों में स्थिति यह है कि बीसीए की एक-एक सीट के लिए तीन-तीन आवेदन आ चुके हैं। यह संख्या और बढ़ने की संभावना है, चूंकि अभी पंजीकरण के लिए तीन दिन बचे हैं। इसमें बीसीए व अन्य कोर्सेज में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में 15 महाविद्यालयों में स्नातक के कोर्स कराए जा रहे हैं। इनमें पांच राजकीय व छह एडेड, दो सेल्फ फाइनेंस व दो अन्य महाविद्यालय हैं। 11 कॉलेज कोएड (छात्र-छात्राओं दोनों के लिए) और चार केवल कन्या महाविद्यालय हैं। खंड व्यासपुर, छछरौली, प्रतापनगर, रादौर व सरस्वतीनगर में एक-एक राजकीय महाविद्यालय है।
पांचों राजकीय महाविद्यालयों में मौजूदा समय में अलग-अलग संकायों में 21 स्नातक की कुल 2210 सीटें हैं। इनमें व्यासपुर के आहड़वाला महाविद्यालय में पांच कोर्स की 500 सीटें, छछरौली महाविद्यालय में 7 कोर्स की 900 सीटें, प्रतापनगर महाविद्यालय में दो कोर्स की 100 सीटें, रादौर महाविद्यालय में पांच कोर्स की 470 सीटें और सरस्वतीनगर महाविद्यालय में दो कोर्स की 240 सीटें उपलब्ध हैं। बीसीए में ढाई से तीन गुना आवेदन : पांचों राजकीय महाविद्यालयों के 21 स्नातक की कुल 2210 सीटें पर अभी तक 960 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

इन आवेदनों का आकलन करें तो पता चलता है कि अभी तक सबसे अधिक आवेदकों ने बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) में रुझान दिखाया है। आहड़वाला, रादौर व छछरौली महाविद्यालयों में बीसीए हैं। तीनों जगह बीसीए की कुल सीटों पर ढाई से तीन गुना अधिक आवेदन आ गए हैं।
छछरौली महाविद्यालय में बीसीए की 60 सीटें हैं और आवेदन करीब तीन गुना 176 आ चुके हैं। ऐसे ही रादौर महाविद्यालय में बीसीए की 50 सीटों पर 110 आवेदन आए हैं। यानी एक-एक सीट पर तीन-तीन आवेदन हैं। इसके अलावा बीए, बीकॉम व बीएससी लाइफ साइंस में रुझान दिखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें