फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, एक माह बाद घर लौटा था घर

Fri, 06 Jun 2025 11:27 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

पुलिस को दिए बयानों में पिता हरिलाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से गांधीनगर में रह रहे हैं। बेटा विद्या भूषण पिछले एक माह से छत्तीसगढ़ काम पर गया हुआ था, लेकिन वीरवार देर शाम को यमुनानगर आया था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में गांधी नगर बंद फाटक पर रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि वह एक माह बाद छत्तीसगढ़ से अपने घर लौटा था। मृतक की पहचान गांधी नगर विद्या भूषण के तौर पर हुई है। मूलरूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। मौके पर जीआरपी ने पहुंच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयानों में पिता हरिलाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से गांधीनगर में रह रहे हैं। बेटा विद्या भूषण पिछले एक माह से छत्तीसगढ़ काम पर गया हुआ था, लेकिन वीरवार देर शाम को यमुनानगर आया था। अभी विद्या घर पर भी नहीं पहुंचा था उससे पहले ही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जबकि उधर, उसके परिवार के सदस्य घर पर न पहुंचने पर तलाश कर रहे थे। यहां तक विद्या भूषण का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। शक्रवार सुबह किसी ने परिवार के सदस्यों को बताया विद्या भूषण के चपेट में आने से मौत होने की सूचना दी। जीआरपी एसआई बोधराज ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें