फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन साल की जसरीन ने जीता मेमोरी किड आवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गुरुनानक पुरा में रहने वाली साढ़े तीन साल की जसरीन कौर बमराह को कम समय में पहेलियां हल करने पर मेमोरी किड अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन

नन्हीं जसरीन ने साल 2021 के नवंबर माह में आयोजित हुई ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड्स इवेंट में प्रतिभा दिखाई दिखाकर यह उपलब्धि हासिल की है। उसने 18 सेकेंड में चार पहेलियां, 28 सेकेंड में छह पहेलियां और एक मिनट में नौ पहेलियां हल की। जसरीन को दुनिया भर के 150 बच्चों में से चुना गया। इस दौरान जसरीन को एक प्रमाण पत्र, पदक और ट्रॉफी प्राप्त की है। वहीं दिसंबर 2021 में जसरीन को कम से कम समय में सबसे अधिक पहेलियों को हल करने के लिए जैकी बुक ऑफ टैलेंट द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। बता दें जसरीन की मां हरप्रीत कौर हाउस वाइफ है, जबकि पिता मलकीत सिंह बमराह का डाई एंड टूल्स का कारोबार हैं।
इतना ही नहीं जसरीन ने दो साल छह माह की उम्र में दिसंबर 2020 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स हासिल किया। अप्रैल 2021 में, जसरीन कौर ने 3 मिनट 46 सेकेंड में 112 कार्टून चरित्रों की पहचान करके एक अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इस पर एक इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड मेडल और एक प्रमाणपत्र भी मिला है, तब जसरीन की उम्र 2 साल 10 महीने थी। जसरीन ने 2021 में चैंपियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हासिल किया और स्मार्टेस्ट और मोस्ट इंस्पायरिंग बेबी का खिताब भी अपने नाम किया। इसके अलावा सामान्य ज्ञान के सवालों के जवाब देने का रिकॉर्ड बनाया। उन्हें सीबीआर से एक ट्रॉफी, एक पदक और एक प्रमाणपत्र भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं जसरीन ने पिछले साल जीनियस सेरेब्रम ओलंपियाड (विज्ञान और गणित) में भी भाग लिया और 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए प्रमाण पत्र और पदक प्राप्त किए। जसरीन को ओलंपियाड, राइम, बेबी शो, ड्राइंग, योग, खेल, कला और शिल्प और राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं में 10 से अधिक ट्रॉफियां, 20 से अधिक पदक और 200 से अधिक प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें