फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी के सामान समेत तीन आरोपी काबू

Mon, 08 Sep 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना रादौर पुलिस की टीम ने लोहे के एंगल चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान गांव अलीपुर निवासी अंकित, हैप्पी व औढ कॉलोनी रादौर निवासी पंकज के रूप में हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के गांव मदनपुर निवासी धनराज मौर्य ने शिकायत दर्ज कराई कि वह ऐपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड धौलरा में मैनेजर है। उनकी कंपनी रादौर-कुरुक्षेत्र रोड पर सड़क निर्माण कार्य कर रही है। छह सितंबर को उनके कैंप में लोहे के एंगल चोरी हो गए थे। संवाद
विज्ञापन

बैटरी चोरी के आरोपी भेजा जेल
यमुनानगर। जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे चोरी का सामान बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्पेशल स्टाफ के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गांव मुसिंबल निवासी गुलशन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके व पड़ोसी करनैल सिंह और अशोक कुमार के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी हो गई थी। टीम ने जांच करते हुए गांव मुसिंबल निवासी अंकुश कुमार उर्फ भिंडी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने 12 जुलाई को गांव मुसिम्बल से ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी करने की वारदात कबूल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें