यमुनानगर। थाना छछरौली क्षेत्र के एक गांव में महिला सहित तीन लोगों ने घर में घुसकर छात्रा को स्कूल से अगवा करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। शिकायत में महिला ने बताया कि तीन सितंबर को दोपहर दो बजे वह और 16 वर्षीय बेटी घर पर थी। तभी सोनिया, अतर सिंह व जुल्फान घर में घुस आए और बेटी को अगवा करने की धमकी दी। इसके अलावा बेटी के साथ छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने आरोपी सोनिया, अतर सिंह व जुल्फान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद