फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में दो दुकानों से हजारों की चोरी

Wed, 29 Jan 2014 12:45 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप क्षेत्र में दिन प्रतिदिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार रात चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाया। इसमें से कैंप के मेन बाजार स्थित शिव धर्मशाला के पास की दो करियाना की दुकानों में ही चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे पाए हैं। रादौर रोड पर जिन दो अन्य दुकानों में चोरी हुई।
विज्ञापन


 वहां से लोगों ने चार संदिग्ध लोगों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जिन दो दुकानाें में चोर चोरी करने में कामयाब हैं। उसमें से चोर हजारों रुपये की नकदी और अन्य सामान चुरा ले गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पूरा कैंप क्षेत्र घबराया है। पिछले दो माह में इस क्षेत्र में दो दर्जन के करीब चोरी की छोटी बड़ी घटनाएं हो चुकी है।


कैंप मेन बाजार में स्थित नोनी करियाना स्टोर में चोरों ने ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान मालिक ने बताया कि घटना की सूचना उसे मंगलवार सुबह छह बजे सैर करने जा रही एक महिला ने दी। जब उसने मौके पर जाकर देखा तो दुकान से पांच हजार रुपये की नकदी और काजू के पैकेट गायब थे, वहीं कुछ दूरी पर स्थित वेदप्रकाश करियाना स्टोर पर भी चोर ताले तोड़ चोरी की घटना को अंजाम देने में कामयाब रहे। वेदप्रकाश ने बताया कि चोर दुकान से 15 हजार रुपये की नकदी और सात हजार रुपये का अन्य सामान ले गए हैं। दोनों ही दुकानदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


चोरी के आरोप में चार पकड़े
रादौर रोड कैंप में पेट्रोल पंप के पास स्थित वीके ज्वेलर्स में चोर उस समय दुकानदारों के हत्थे चढ़ गए जब सुबह चार बजे के करीब एटीएम पर मौजूद गार्ड ने उन्हें चोरी करते हुए देख लिया। वीके ज्वेलर्स के मालिक  ओमप्रकाश ने बताया कि सुबह चार बजे के करीब उसके फोन पर दुकान के सामने स्थित एटीएम के गार्ड का फोन आया। गार्ड ने बताया कि कुछ लोग शटर तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। तुरंत कुछ लोगों के साथ दुकान पर पहुंचे तो वहां पर देखा कि चोरों ने शटर को बीच में से तोड़ दिया था। चोर अंदर घुसने ही वाले थे। इतने में मौके पर दुकानदार पहुंच गए। उनका कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया और चोरों को मौके पर ही दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए चारों को अपने साथ ले गई। उनका कहना है कि कुछ दूरी पर एक करियाना सामान के गोदाम के भी ताले टूटे हुए पाए गए।

चार दिन पहले भी हुई थी चोरी
वीके ज्वेलर्स के ऊपर स्थित एसके कम्यूनिकेशन में चार दिन पहले चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दुकान से चोर एलसीडी, कैमरा, मोबाइल का सामान और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए थे। पुलिस अभी तक इस घटना का भी खुलासा नहीं कर पाई है। दुकान संचालक संजय का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत गांधी नगर चौकी में दी हुई है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले भाजपा नेत्री के घर से भी चोर हजारों रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें