फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बहस करने वालों से पूछताछ की जाए

Sun, 15 Jun 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के निजी स्कूल के स्विमिंग पूल के मैनेजर की हुई संदिग्ध हालात में मौत के बाद शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि मैनेजर की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। मैनेजर की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। परिजनों ने पुलिस ने मामले की जांच कर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है।
परिजनों ने निर्धारित समय से अधिक देर तक नहाने को लेकर जिन युवकों से बहस हुई, उनसे भी गहनता से पूछताछ करने की मांग की है। जींद के नरवाना निवासी 55 राजेंद्र कुमार शहर के निजी स्कूल में स्विमिंग पुल के मैनेजर व कोच थे। शुक्रवार दोपहर कुछ लड़के स्विमिंग पुल में निर्धारित समय से अधिक देर तक नहा रहे थे।
विज्ञापन

मैनेजर राजेंद्र कुमार ने जब उन्हें रोका, तो उनके बीच बहस हो गई। बताया जा रहा है कि बहस धीरे-धीरे विवाद में बदल गई और राजेंद्र मानसिक रूप से काफी तनाव में आ गए। कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। स्कूल प्रशासन ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से राजेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजेंद्र के मौत की सूचना उसके परिजन शुक्रवार देर रात यहां पहुंचे। उन्होंने एएसपी अमरिंदर सिंह व स्कूल प्रशासन से बातचीत की। उन्होंने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

राजेंद्र के परिजनों ने पुलिस ने मामले की हर पहलू से जांच कर वास्तविकता का पता लगाने की मांग की। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजन शव लेकर जींद के नरवाना चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें