संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन से अपील की वे अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें। साथ ही उन्हें नदी, नाले, तालाब तथा स्विमिंग पूल इत्यादि जगहों पर अकेला जाने से रोकें।
अक्सर गर्मी के मौसम को देखते हुए कई बार बच्चे एवं युवक इकट्ठे होकर नहाने के लिए किसी नदी, नाले या तालाब इत्यादि जगहों पर चल जाते हैं। पानी का बहाव तेज होने तथा तैरना नहीं आने की वजह से अक्सर दुखदाई घटनाएं हो जाती है।
वहीं भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना घटित न हो उसको रोकने के लिए पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि नहर व नदी किनारे गाड़ियां खड़ी कर शराब तथा अन्य प्रकार का नशा करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने नशा बेचने वालों की सूचना देने की अपील की है।