संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। घर व मंदिर सहित पांच स्थानों से सामान चोरी कर लिया गया। संबंधित थानों की पुलिस ने शिकायतों पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में रामपाल शर्मा ने बताया कि जगाधरी से जड़ौदा गेट समीप उनका प्लॉट है, जहां बने में सामान रखा था। चोर 20 सितंबर की रात कमरे का ताला तोड़ कर सरिरा, मोटर, पंखे, लोहे का सामान चोरी कर ले गए। इसी तरह थाना व्यासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव धनौरा निवासी बलविंद्र ने बताया कि गांव के देवी मंदिर में बने पुजारी के कमरे से 20 सितंबर की रात किसी ने इन्वर्टर बैट्रा व 1100 रुपये का नोटों का हार चोरी कर लिया।
उधर, थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में गांव लापरा निवासी महफूज ने बताया कि 11 सितंबर की रात गांव की गली से उनके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई। थाना व्यासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव गाढ़वाली सचिन कुमार व गांव काटरवाली के निर्मल सिंह ने बताया कि 21 सितंबर की रात उनके खेतों में लगे ट्यूबवेल की तार चोरी कर ली गई। सभी मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।