फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लंबी कूद और 60 मीटर दौड़ में मुस्कान अव्वल

Tue, 23 Sep 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता टीम अपने कोच के साथ। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। एनएस रनिंग अकादमी की मुस्कान ने मुसिंबल में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स के अंडर 16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ व लंबी कूद में पहला स्थान पाया है। इन खेलों का आयोजन जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से करवाया गया।
एनएस रनिंग अकादमी के संचालक व कोच नैब सिंह ने बताया कि इन खेलों के अंडर 14 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में उनकी अकादमी की केविन दूसरे स्थान पर रही। उनकी अकादमी की सलोनी ने अंडर 18 वर्ग की 400 मीटर दौड़ तथा तान्या ने अंडर 20 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया। अंडर 20 की 1500 मीटर दौड़ में सुखबीर तथा 800 मीटर दौड़ में ललित ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

अंडर 20 वर्ग की 500 मीटर दौड़ में पंकज दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 18 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में करण तथा एक किमी की दौड़ में आशु ने दूसरा स्थान पाया। अंडर 18 वर्ग की एक किमी दौड़ में भरतपाल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 16 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में अतुल ने पहला स्थान पाया। अंडर 18 वर्ग की लंबी कूद में जश्नप्रीत ने पहला तथा 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान पाया। अंडर 16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में मनीश ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

अंडर 20 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में कर्मवीर तथा अंडर 18 वर्ग की एक किमी दौड़ में परम ने तीसरा स्थान पाया। कोच नैब सिंह ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ी करनाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। रिटायर्ड बीईओ अख्तर अली व बास्केटबॉल कोच गुरुचरण सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए राज्यस्तरीय खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें